वीरपुर: एम्बुलेंस से शराब तस्करी मामले का वांछित मुख्य आरोपी बेगूसराय से दबोचा गया

DNB Bharat Desk

गत 26 सितंबर की मध्य रात्रि में पुलिस ने वीरपुर -टांरी पुल के तरफ जाने वाली बीच सड़क पर से एक एम्बुलेंस पर लदी 37 कार्टून विदेशी शराब मामले के नामजद मुख्य आरोपी वीरपुर निवासी जीवन गौतम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजू रंजन कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त मुख्य आरोपी बेगूसराय शहर स्थित किराये के एक मकान में छुपकर रह रहा है।

- Sponsored Ads-

इसी सूचना सत्यापन हेतु दर्ज एफआईआर के अनुसंधानकर्ता ऋषिकेश भारद्वाज अपने दलबल के साथ वहां पहुंच कर उसे गिरफ्तार कर लिया।जिसे सोमवार को न्यायिक हिरासत के माध्यम से जेल भेज दिया गया है।उन्होंने बताया कि उक्त शराब बरामदगी के मामले के दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

वीरपुर: एम्बुलेंस से शराब तस्करी मामले का वांछित मुख्य आरोपी बेगूसराय से दबोचा गया 2थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त मुख्य आरोपी के विरुद्ध पुलिस में शराब बेचने के ही मामले में कई एफआईआर दर्ज है।पुलिस उसे पकड़ने के लिए लंबे अरसे से इंतजार कर रही थी,आखिरकार वह पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article