जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी बेगूसराय तुषार सिंगला की अध्यक्षता में पुनरीक्षण पूर्व गतिविधि को ले कारगिल विजय सभा भवन में बैठक

DNB Bharat Desk

भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण व पुनरीक्षण पूर्व गतिविधि के तहत मतदान केंद्रों के युक्तिकरण को लेकर सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी  बेगूसराय,   तुषार सिंगला की अध्यक्षता में कारगिल विजय सभा भवन में बैठक आयोजित की गई।

- Sponsored Ads-

बैठक में पुलिस अधीक्षक  मनीष, माननीय विधायक बेगूसराय  कुंदन कुमार, माननीय विधायक बखरी  सूर्यकांत पासवान, माननीय विधायक तेघड़ा  रामरतन  सिंह, नगर आयुक्त नगर निगम, जिला परिवहन पदाधिकारी, उपनिर्वाचन पदाधिकारी, जिला लोक शिकायत पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं राजनैतिक दल के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी बेगूसराय तुषार सिंगला की अध्यक्षता में पुनरीक्षण पूर्व गतिविधि को ले कारगिल विजय सभा भवन में बैठक 2जिला पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निदेशानुसार 12 सौ मतदाताओं पर बूथ का गठन किया जाना है। पूर्व में 15 सौ मतदाता की संख्या पर जिले में कुल 2097 बूथ थे। युक्तिकरण के दौरान कुल 436 नए बूथ निर्माण का प्रस्ताव है। इस प्रकार यह संख्या बढ़कर 2533 हो जाएगी।

उन्होंने बताया कि आयोग के दिशा निदेश के अनुसार बूथ निर्माण में भवन को यथावत रहने देने का प्रयास किया गया है। ताकि मतदाताओं को कोई परेशानी न हो। सभी नए बूथ पूर्व के भवन परिसर में ही रहने दिया गया है। मात्र 23 बूथ के भवन परिवर्तित करने का प्रस्ताव है।

उन्होंने कहा कि आयोग के कार्यक्रम के अनुसार आज मतदान केंद्र सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। आगामी छह जुलाई तक आपत्ति, सुझाव व प्रस्ताव आमंत्रित हैं। संबंधित ईआरओ स्वयं उनकी जांच कर कार्रवाई करेंगे।

उन्होंने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से समय पूर्व सुझाव देने का आग्रह किया ताकि समय रहते निर्णय लिया जा सके। बैठक में मौजूद ईआरओ से सुझावकर्ता से भी संपर्क करने का निदेश दिया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी बेगूसराय तुषार सिंगला की अध्यक्षता में पुनरीक्षण पूर्व गतिविधि को ले कारगिल विजय सभा भवन में बैठक 3जिलाधिकारी ने बताया कि 12 जुलाई को प्रस्ताव निर्वाचन विभाग को प्रेषित कर दी जाएगी। 18 जुलाई तक आयोग से स्वीकृति प्रदान किए जाने की तिथि निर्धारित है। एक अगस्त को अंतिम मतदान केंद्र सूची प्रकाशित कर दी जाएगी।

मौके पर जिलाधिकारी ने विशेष गहन पुनरीक्षण का उल्लेख करते हुए स्पष्ट किया कि जिन मतदाताओं के नाम 2003 की मतदाता सूची में शामिल थे उन्हें या उनके पुत्र-पुत्री को कोई कागज देने की आवश्यकता नहीं है। केवल मतदाता सूची की स्व अभिप्रमाणित प्रति को अपलोड करना होगा।

उन्होंने बताया कि 2003 की मतदाता सूची आयोग के वेबसाईट पर प्रकाशित किया जा चुका है। कोई भी व्यक्ती स्वयं अपना नाम देख सकता है या अपना गणना फॉर्म अपलोड कर सकता है। बिहार या बाहर रहने वाला मतदाता भी अपना हस्ताक्षर कर आवश्यक कागजात के साथ फॉर्म अपलोड कर सकते है।

उन्होंने बताया कि गणना फॉर्म लेकर हमारे बीएलओ प्रत्येक मतदाता तक पहुंच रहे हैं। बीएलओ की मदद के लिए बीएलओ सुपरवाइजर के साथ-साथ विकास मित्र, पंचायत सेवक, टोला सेवक, एनएसएस, एनसीसी, जीविकाा आदि को वोलेंटियर के रूप में लगाया गया है। उन्होंने सभी राजनैतिक दलों से उनके बीएलए के माध्यम से सहयोग करने की अपील की।

उप निर्वाचन पदाधिकारी ने युक्तिकरण की पूरी प्रक्रिया और कार्यक्रम बताते हुए जानकारी दिया कि चेरियाबरियारपुर विधान सभा में 96 नए बूथ जोड़ने का प्रस्ताव है। जिससे पूर्व से स्थापित 255 बूथ बढ़कर 351 हो जाएंगे। बछवाड़ा विधान सभा में 60 नए बूथ जोड़ने का प्रस्ताव है, जिससे पूर्व से स्थापित 315 बूथ बढ़कर 375 हो जाएंगे।  तेघड़ा विधान सभा में 43 नए बूथ जोड़ने का प्रस्ताव है, जिससे पूर्व से स्थापित 295 बूथ बढ़कर 338 हो जाएंगे। मटिहानी विधान सभा में 48 नए बूथ जोड़ने का प्रस्ताव है, जिससे पूर्व से स्थापित 348 बूथ बढ़कर 396 हो जाएंगे। साहेबपुर कमाल विधान सभा में 62 नए बूथ जोड़ने का प्रस्ताव है, जिससे पूर्व से स्थापित 259 बूथ बढ़कर 321 हो जाएंगे। बेगूसराय  विधान सभा में 56 नए बूथ जोड़ने का प्रस्ताव है, जिससे पूर्व से स्थापित 330 बूथ बढ़कर 386 हो जाएंगे। बखरी विधान सभा में 71 नए बूथ जोड़ने का प्रस्ताव है, जिससे पूर्व से स्थापित 295 बूथ बढ़कर 366 हो जाएंगे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article