डीएनबी भारत डेस्क
भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित बाईट भवन में रविवार को जनगणना कार्य में लगे पर्यवेक्षकों की बैठक आयोजित की गई। विदिति हो कि भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना 31 मई तक की जायेगी।

कोषांग के शंभूनाथ ठाकुर व चंदन कुमार ने बताया कि प्रखंड के लिए जनगणना कार्य में 52 पर्यवेक्षकों को लगाया गया है। जनगणना कार्य में लगे प्रगणकों को उनका आवंटित क्षेत्र एवंनजरी नक्शा मिल चुका है, जहां वे मकानों के सूचीकरण एवं गणना का कार्य शुरू किये हैं।
उन्होंने बताया कि सभी पर्यवेक्षक को दिए गए निर्देश के अनुसार कार्य को शुद्धता के साथ ससमय निष्पादित करने का निर्देश दिया। मौके पर अशोक, मनोज,अनुपम,रईस,संजीव,राम प्रवेश,पंकज,साकेत,निखर,नंद कुमार,नदीम आदि मौजूद रहे।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट