वीरपुर पूर्वी: पंचायत सरकार भवन निर्माण पर एसडीएम ने शुक्रवार तक लगाई रोक, कागजात के साथ तलब किया दूसरा पक्ष

DNB Bharat Desk

प्रखंड क्षेत्र के वीरपुर पूर्वी पंचायत स्थित वार्ड संख्या दस में निर्माण हो रहे पंचायत सरकार भवन के कार्य को एसडीएम अश्वनी कुमार ने सोमवार को स्थालीय निरीक्षण के बाद शुक्रवार तक कार्य को रोक दिया है।मौजूद ग्रामीणों के द्वारा बताया गया है कि करीब 1 बीघे 4 कट्टे का यह भूखंड गैर मजरूआ खास बक़ब्जे मालिक के नाम से सरकारी दस्तावेज में दर्ज है।

- Sponsored Ads-

जिसमें 3 लोगों के नाम से आंशिक रूप से कागज उपलब्ध है।मौके पर मौजूद अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने बताया कि बहोर गोप के नाम से जमाबंदी जमीन को उनके वारसानो ने सक्षम न्यायालय में अपना आधिपत्य व दखल कब्जा नहीं रहने का आवेदन देते हुए अपना स्वामित्व स्वत वापस ले लिया।तत्पश्चात वरीय अधिकारियों के आदेश से उक्त भूखंड पर पंचायत सरकार की भवन बनने का कार्य शुरू हुआ था।

वीरपुर पूर्वी: पंचायत सरकार भवन निर्माण पर एसडीएम ने शुक्रवार तक लगाई रोक, कागजात के साथ तलब किया दूसरा पक्ष 2जिसे 2 नंवबर सोमवार को एसडीओ अश्वनी कुमार,डीपीआरओ पूजा कुमारी,बीडीओ पंकज कुमार शक्तिधर,सीओ भाई बीरेंद्र,थानाध्यक्ष राजू रंजन कुमार,के द्वारा शुक्रवार तक कार्य को रोकते हुए द्वितीय पक्ष को अपना मूल दस्तावेज लेकर एसडीओ कार्यालय में उपस्थित होने का आदेश दिए हैं।मौके पर सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article