वीरपुर:पर्रा-सरौंजा पथ का एसडीओ ने किया स्थलीय निरीक्षण, मंगलवार से सड़क मरम्मत शुरू करने का दिया निर्देश

DNB Bharat Desk

पिछले दिनों खूब सुर्खियों में रहा,पर्रा-सरौंजा पथ एसडीओ अश्विनी कुमार ने सोमवार को स्थालीय निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने पर्रा स्थित पीडब्ल्यूडी रोड से पर्रा मंठ होते हुए बहुवारा तक पैदल चलकर निरीक्षण किया।मौके पर मौजूद पूर्व संवेदक को निर्देश देते हुए मंगलवार से हर हाल में उक्त सड़क की मरम्मती करने का आदेश दिए।

- Sponsored Ads-

इससे पूर्व पर्रा के सामाजिक कार्यकर्ता ऋषभ कुमार के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने उक्त सड़क पर आकर केंद्रीय मंत्री,राज्य मंत्री व स्थानीय विधायक के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए कई गड्ढों का नामकरण उन लोगों के नाम से किया था।जिसका खबर प्रकाशित होते हुए जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधियों में हड़कंप मच गया।

डीएम के आदेश पर आज स्थालीय जांच कर उक्त सड़क की मरम्मती करने का आदेश दिए।मौके पर बीडीओ पंकज कुमार शक्तिधर,सीओ भाई बीरेंद्र,मुखिया मो.असजद पंसस नवीन कुमार सिंह,ऋषभ कुमार,समाजीक कार्यकर्ता धर्मेंद्र सिंह समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article