जहाना मोड़ के पास की कार्रवाई।
डीएनबी भारत डेस्क
नालंदा के बिंद थाना पुलिस ने मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, पटना से मिली सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बिहटा-सरमेरा मुख्य मार्ग पर जहाना पेट्रोल पंप के समीप शराब से लदी एक पिकअप वाहन को जब्त किया है। वाहन से 747.72 लीटर 3660 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई है।

मौके से चालक समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस के अनुसार, शराब झारखंड के बेंगाबाद से मुजफ्फरपुर ले जाई जा रही थी। तस्करों ने पिकअप में लोहे रेलिंग में तहखाना बनाकर बड़ी चालाकी से शराब छिपा रखी थी। बरामद शराब में 750 एमएल की 13 पेटी और 180 एमएल की 73 पेटी शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान झारखंड के धनबाद निवासी सोनू कुमार और कृष्ण डीवर के रूप में हुई है।
थानाध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद ने बताया कि दोनों आरोपितों के खिलाफ बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।सवाल यह है कि शराब में शराबबंदी के वाबजूद इतनी बड़ी मात्रा में शराब का जखीरा बरामद होना प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है।
डीएनबी भारत डेस्क