बेगूसराय बछवाड़ा के कादराबाद पंचायत में राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित

DNB Bharat Desk

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन विस्तार हेतु गुरुवार को राजद  अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रखंड स्तरीय संक्षिप्त बैठक प्रखंड क्षेत्र के कादराबाद पंचायत स्थित मोहम्मद आरिफ के आवास पर आयोजित की गई । बैठक की अध्यक्षता युवा राजद प्रदेश उपाध्यक्ष कुमार रुपेश यादव ने किया। बैठक में मुख्य उपस्थिति अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मोहम्मद मकबूल आलम की हुई।

बेगूसराय बछवाड़ा के कादराबाद पंचायत में राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित 2बैठक में कादराबाद पंचायत के दर्जनों साथियों ने बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री भाई तेजस्वी यादव के सफल नेतृत्व में विश्वाश रखते हुए राजद की सदस्यता ग्रहण किया। युवा राजद प्रदेश उपाध्यक्ष कुमार रुपेश यादव ने कहा कि राजद को मजबूत करते हुए माननीय नेता तेजस्वी प्रसाद यादव को मुख्यमंत्री बनाने का कार्य करें । वही जिला अध्यक्ष मकबूल आलम ने कहा कि तमाम अल्पसंख्यक भाई राजद के साथ मजबूती से खड़ा है उनको नेता तेजस्वी प्रसाद को मुख्यमंत्री बनाने के किए अग्रसर हैं।

बेगूसराय बछवाड़ा के कादराबाद पंचायत में राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित 3वही सर्वसम्मति से मोहम्मद आमिर राजा को  जिला महासचिव एवं मोहम्मद अरशद को जिला कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया बैठक में उपस्थित वरिष्ठ राजद नेता तालीम हुसैन , वरिष्ठ राजद नेता मोहम्मद बसी आलम , पूर्व सरपंच मोहम्मद हसरत , राजद पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद कलाम, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के बछवाड़ा प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद केसर , युवा जिला उपाध्यक्ष दिलीप यादव, युवा राजद कार्यकर्ता मोहम्मद मोनिश , मोहम्मद महफूज एवं राजद के दर्जनों साथी उपस्थित  थें।

Share This Article