बिहार शरीफ में MLC चुनाव के दौरान भारी बवाल: नीरज कुमार और जन सुराज प्रत्याशी के समर्थकों में गाली-गलौज, डॉ. अनुज सिंह को भागना पड़ा

DNB Bharat Desk

बिहार में MLC चुनाव को लेकर जारी मतदान की प्रक्रिया अब ख़त्म हो चुकी है बचे हुए मतदाता अपने मत का प्रयोग के लिए लाइन में खड़े हैं. इसी बीच जन सुराज पार्टी से पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी डॉ अनुज सिंह बिहार शरीफ के प्रखंड कार्यालय में स्थित बूथ पर पहुंचे.

- Sponsored Ads-

जिसके बाद नीरज कुमार और अनुज कुमार सिंह के बीच नारेबाजी और गाली ग्लौज तक की गई। जिसके बाद जन सुराज प्रत्याशी को यहां से भागना पड़ा. आपको बताते चलें कि बिहार के 8 सीटों पर हुए MLC चुनाव में मतदाताओं के प्रत्याशी के भाग्य का फ़ैसला वैलेट बॉक्स में भर दिया गया.

बिहार शरीफ में MLC चुनाव के दौरान भारी बवाल: नीरज कुमार और जन सुराज प्रत्याशी के समर्थकों में गाली-गलौज, डॉ. अनुज सिंह को भागना पड़ा 2जिसके जीत हार का फ़ैसला 27 अक्टूबर को पटना में होगा. लेकिन इन 8 सीटों के चुनाव में सबसे अहम पटना निर्वाचन क्षेत्र रहा जहां के NDA से JDU के MLC प्रत्याशी नीरज कुमार, राजद के दिलीप कुमार और जन सुराज के डॉ. अनुज कुमार सिंह के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है.

बिहार शरीफ में MLC चुनाव के दौरान भारी बवाल: नीरज कुमार और जन सुराज प्रत्याशी के समर्थकों में गाली-गलौज, डॉ. अनुज सिंह को भागना पड़ा 3इस चुनाव के दौरान बिहार के मोकामा से JDU विधायक अनंत सिंह अपने पार्टी के प्रत्याशी नीरज कुमार का विरोध कर सियासी सरगर्मी बढ़ा दिया और जन सुराज के प्रत्याशी डॉ अनुज सिंह के समर्थन में घूम घूमकर मतदाताओं से वोट मांगा जिसको लेकर यह सीट काफ़ी हॉट रहा है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article