वीरपुर में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न: शिक्षक निर्वाचन में हुआ 100% मतदान, स्नातक में 65.5% ने डाले वोट

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के वीरपुर प्रखंड कार्यालय स्थित दो मतदान केंद्रों पर दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक क्षेत्र हेतु चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र हेतु 834 मतदाताओं में से 547 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

- Sponsored Ads-

जबकि शिक्षक निर्वाचन हेतु कुल 34 मतदाताओं में से 34 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण माहौल में मतदान हुआ।

वीरपुर में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न: शिक्षक निर्वाचन में हुआ 100% मतदान, स्नातक में 65.5% ने डाले वोट 2

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी रिची पांडेय व एसपी मनीष, डीडीसी आकाश चौधरी ने मतदान केंद्र का भ्रमण किया व स्थिति का जायजा लिया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article