वीरपुर में मत्स्यजीवी सहयोग समिति चुनाव के लिए नामांकन शुरू, पहले दिन अध्यक्ष व मंत्री पद सहित 9 पर्चे दाखिल

DNB Bharat Desk

वीरपुर प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड के विभिन्न पदों हेतु नामांकन की प्रक्रिया बुधवार को प्रारंभ हुई। बीडीओ पंकज कुमार शक्तिधर ने बताया कि नामांकन के प्रथम दिन अध्यक्ष पद हेतु एक, मंत्री पद हेतु एक तथा प्रबंधकारिणी समिति के सदस्य पद हेतु 7 नामांकन हुये। 

वीरपुर में मत्स्यजीवी सहयोग समिति चुनाव के लिए नामांकन शुरू, पहले दिन अध्यक्ष व मंत्री पद सहित 9 पर्चे दाखिल 2नामांकन का कार्य 20 अगस्त तक होगा। जबकि 21 एवं 22 अगस्त को संवीक्षा की तिथि निर्धारित की गई है। नाम वापसी एवं प्रतीक आवंटन 25 अगस्त को किया जायेगा। आवश्यकता पड़ने पर मतदान एवं मतगणना का कार्य एक सितंबर को होगा।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

Share This Article