बरौनी के 3 मतदान केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया निरिक्षण,दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन को लेकर किया गया मतदान

DNB Bharat Desk

बेगूसराय/बिहार विधान परिषद के निर्वाचन क्षेत्र संख्या -5 दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन को लेकर शुक्रवार को तड़के सुबह करीब 9 बजकर 55 मिनट पर बरौनी प्रखंड मुख्यालय एवं नीरज भवन मतदान पहुँच कर मतदान केंद्र का निरिक्षण सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बेगूसराय रिची पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक मनीष ने निरिक्षण किया।

- Sponsored Ads-

जहाँ बरौनी प्रखंड में शिक्षक निर्वाचन को लेकर मतदान केंद्र प्रखंड कार्यालय, स्नातक निर्वाचन को लेकर नीरज भवन को मतदान मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण चल रहा था। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित उपविकास आयुक्त आकाश चौधरी,ज़ोनल मजिस्ट्रेट सह सीनियर डिप्टी कलेक्टर प्रियंका कुमारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट सह कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग गणेश कुमार,

बरौनी के 3 मतदान केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया निरिक्षण,दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन को लेकर किया गया मतदान 2मतदान केंद्र संख्या -84 पिठासीन पदाधिकारी सह बीडीओ मंसूरचक रागिनी कुमारी, मतदान केंद्र संख्या -87 नीरज भवन उत्तरी भाग पिठासीन पदाधिकारी सह बीडीओ भगवानपुर निशांत कुमार, मतदान केंद्र संख्या -1(क ) नीरज भवन दक्षिण भाग बीडीओ चेरियाबरियारपुर निरंजन कुमार, पुलिस निरीक्षक राम कुमार सिंह को शांतिपूर्ण वो निष्पक्ष मतदान कराने का निर्देश दिया। तथा मतदाताओं को कोई असुविधा नहीं हो होने पर अविलम्बद करें।

बरौनी के 3 मतदान केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया निरिक्षण,दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन को लेकर किया गया मतदान 3मौके पर पुलिस अवर निरीक्षक अभिजीत कुमार, पंकज कुमार सहित बड़ी संख्या में सुरक्षा बल, महिला पुलिस विधि व्यवस्था संभालने में ततपर दिंखी। बिना जांच किए और पहचान पत्र से मिलान किए बगैर प्रवेश नहीं दिया जाता था। साथ ही मोबाइल, पर्स इत्यादि जमा करा लिया जाता था।वहीं दूसरी ओर मतदान को लेकर अवध तिरहुत सड़क एवं एन एच -28 पर छोटे बड़े वाहनों, शव यात्रा वाहन, एम्बुलेंस, माता दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन जुलुस 3 किलोमीटर की लम्बी जाम में रेंगता रहा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article