बरौनी सिमरिया -1 पैक्स में 43.80 % मतदान
डीएनबी भारत डेस्क

बरौनी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत सिमरिया -1 पैक्स में अध्यक्ष पद पर सोमवार को मतदान के निर्धारित समय सात बजकर 30 मिनट पूर्वाह्न में मतदान प्रक्रिया आरम्भ हुआ। जिसमें प्रथम दो घंटे तक में 11% मतदान हुआ। चुनाव में तीन अभ्यर्थी विपुल कुमार जीतेश एवं सुबोध कुमार अपना भाग्य अजमा रहे हैं। सभी अभ्यर्थी चुनाव के दौरान मतदान केंद्र पर डटे हुए थे। वहीं स्थानीय प्रशासन एवं निर्वाचन की टीम मतदान केंद्र पर नियमित रूप से निकटतम से नज़र बनाए रहे। मिली जानकारी अनुसार सिमरिया – 1 पैक्स में कुल मतदाता 2064 है। जिसमें 1296 पुरुष और 768 महिला मतदाता है। जिसमें कुल
904 मतदाता ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें पुरुष 605 और 294 महिला मतदाता ने मतदान किया। इस प्रकार से बरौनी में 43.80 % मतदान हुआ। मतदान सम्पन्न होने के पश्चात मतपेटिका सुरक्षा के बीच मतगणना केन्द्र नीरज भवन में लाया गया। जहां निर्धारित समय से मतगणना आरम्भ हुई। जानकारी अनुसार सिमरिया – 1 पैक्स में मतदान केंद्र संख्या – 1 क मध्य विद्यालय सिमरिया उत्तरी भाग में कुल 700 मतदाता में 288मतदाता ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें 479 पुरुष मतदाता में 201 मतदाता और 221 महिला मतदाता में 87 महिला मतदाता ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार से यहां 41.14% मतदान हुआ। वहीं मतदान केंद्र संख्या – 1ख मध्य विद्यालय सिमरिया मध्य भाग में कुल 700 मतदाता में 318 मतदाता ने मतदान किया।
जिसमें 394 पुरुष में 203 पुरुष और 306 महिला मतदाता में 115 मतदाता ने मतदान किया यहां 45.42% मतदान हुआ। इसी प्रकार से मतदान केंद्र संख्या – 1 ग मध्य विद्यालय सिमरिया दक्षिणी भाग में कुल 664 मतदाता में 298 मतदाता ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें 423 पुरुष में 201 पुरुष ने मतदान किया और 241 महिला मतदाता में 97 महिला मतदाता ने मतदान किया। इस प्रकार से यहां 44.87% मतदान हुआ। वहीं बरौनी प्रखण्ड में कुल 2064 मतदाता में 904 मतदाता ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। जिसमें 1296 पुरुष मतदाता में 605 पुरुष मतदाता और 768 महिला मतदाता में 299 महिला मतदाता ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार से बरौनी प्रखण्ड में कुल 43.80% मतदान हुआ।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट