डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय जिले के बरौनी प्रखंड में शुक्रवार को अल सुबह पौ फटते ही समर्थकों एवं मतदाताओं का आना बरौनी प्रखंड परिसर में शुरू हो गया। सभी समर्थक अपने अपने लिए स्थान सुरक्षित कर लिया। दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन, 2026 को लेकर हो रहे मतदान में बरौनी प्रखंड मुख्यालय में 3 मतदान केंद्र बनाए गए थे। शिक्षक निर्वाचन के लिए मतदान केंद्र संख्या 84, प्रखंड कार्यालय, स्नातक निर्वाचन के लिए दो मतदान केंद्र बनाए गए जिसमें मतदान केंद्र संख्या 87 नीरज भवन उत्तर भाग और मतदान केंद्र संख्या 87(क ) नीरज भवन दक्षिणी भाग बनाए गए थे।

जहाँ मतदान के निर्धारित समय प्रातः 8 बजे से मतदान आरम्भ हो गया। जिसमें शिक्षक निर्वाचन में 85.20% मत डाले गए, जिसमें कुल 236 मत पड़े, जिसमें 150 पुरुष और 86 महिला मतदाता ने अपने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं स्नातक निर्वाचन में कुल 49.59% मत डाले गए, जिसमें कुल 1223 मतदाताओं ने मतदान किया, जिसमें पुरुष 894 और 329 महिला मतदाता शामिल हुए। प्राप्त जानकारी अनुसार प्रातः 8 बजे से आरम्भ हुए मतदान में प्रखंड कार्यालय मतदान केंद्र संख्या -84 पर दस बजे तक में कुल 37 शिक्षक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था, जिसमें 11 महिला और 26 पुरुष, इसी तरह से 12 बजे तक में कुल 148 शिक्षक मतदाता ने मतदान किया, जिसमें 104 पुरुष और 44 महिला शिक्षिका शामिल हैं।
वहीं नीरज भवन उत्तर भाग मतदान केंद्र संख्या -1 पर दस बजे तक में 83 मतदाता ने मतदान किया, जिसमें 67 पुरुष और 16 महिला मतदाता तथा 12 बजे तक में कुल 208 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें 153 पुरुष और 55 महिला मतदाताओं ने अपने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं नीरज भवन दक्षिणी भाग मतदान केंद्र संख्या -1(क ) पर 10 बजे तक में कुल 66 मतदाताओं ने मतदान किया, जिसमें 48 पुरुष तो 18 महिला मतदाताओं ने मतदान किया। इसी तरह से 12 बजे तक में कुल 214 मातादाताओं ने मतदान किया जिसमें 149 पुरुष और 65 महिला मतदाताओं ने अपने अपने माताधिकार का प्रयोग किया था। वहीं दिन के दो बजे तक में बूथ संख्या -84 में कुल 213 मत पड़े, जिसमें 135 पुरुष और 78 महिला मतदाता।
वहीं मतदान के सम्पन्न तक में बूथ संख्या 84 में 85.20% मत पड़े, जिसमें कुल 236 मत डाले गए, जिसमें 150 पुरुष और 86 महिला मतदाताओं ने अपने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसी प्रकार से मतदान केंद्र संख्या -87 पर दिन के दो बजे तक में कुल 403 मत पड़े, जिसमें 277 पुरुष और 126 महिला मतदाता ने मतदान किया।वहीं चार बजे मतदान सम्पन्न होने तक में कुल 48.10% मत डाले गए, जिसमें कुल 670 मत पड़े, जिसमें 502 पुरुष और 168 महिला मतदाताओं ने मतदान किया। इसी तरह से मतदान केंद्र संख्या -87(क ) पर 2 बजे तक में कुल 347 मत डाले गए, जिसमें 239 पुरुष और 108 महिला मतदाता ने मतदान किया।
वहीं अंतिम मतदान तक में कुल 51.53% मत पड़े, जिसमें 553 मत डाले गए, जिसमें 392 पुरुष और 161 महिला मतदाताओं ने अपने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान को लेकर गठबंधन के और से जदयू जिलाध्यक्ष नन्दलाल राय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार, जदयू जिला उपाध्यक्ष रामनरेश सिंह, बीस सूत्री अध्यक्ष शंभू कुमार सिंह, महागठबंधन के तरफ से वरिष्ठ राजद नेता नवल किशोर सिंह, मो मासूम, मो जब्बार, जन स्वराज के तरफ से लोकसभा प्रभारी डा रजनीश कुमार, जिलाध्यक्ष सोनू शंकर, मिडिया प्रभारी मो तौकीर आलम सहित अन्य कैम्प किए रहे।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट
