शिक्षक-स्नातक चुनाव की तैयारी पूरी, नालंदा में 57 मतदान केंद्रों पर होगा मतदान,कल सुबह 8 से शाम 4 बजे तक मतदान, 27 अक्टूबर को पटना में होगी मतगणना।
डीएनबी भारत डेस्क

पटना शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा।
मतदान मतपत्रों के माध्यम से कराया जाएगा, जबकि मतगणना 27 अक्टूबर को पटना स्थित बांकीपुर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में होगी।प्रेस नोट के अनुसार, नालंदा जिले में पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुल 20 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर कुल 2,778 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
वहीं, पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए जिले में 37 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 31,830 मतदाता मतदान करेंगे। इस प्रकार दोनों निर्वाचन क्षेत्रों को मिलाकर जिले में कुल 57 मतदान केंद्रों पर 34,608 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
डीएनबी भारत डेस्क
