बरौनी प्रखंड पैक्स अध्यक्ष संघ का हुआ गठन: पवन कुमार बने अध्यक्ष, हरिशंकर राय को सचिव की जिम्मेदारी

DNB Bharat Desk

शनिवार को बरौनी प्रखंड पैक्स अध्यक्ष संघ के गठन हेतु मल्हीपुर उत्तर पैक्स गोदाम पर मल्हीपुर उत्तर पैक्स अध्यक्ष पुनपुन कुमार की अध्यक्षता सम्पन्न हुई। बैठक में उपस्थित बरौनी प्रखंड के सभी अध्यक्ष के द्वारा सर्वसम्मति से बरौनी प्रखंड पैक्स अध्यक्ष संघ का गठन किया गया। अध्यक्ष पद के लिए पिपरा देवस पैक्स अध्यक्ष कौशल सिंह के द्वारा बीहट एक पैक्स अध्यक्ष पवन कुमार का नाम प्रस्तावित किया गया।

जिस पर सभी सदस्यों ने अपनी सहमति दी।सचिव पद हेतु पपरौर पैक्स अध्यक्ष हरि शंकर राय के नाम का प्रस्ताव बथौली पैक्स अध्यक्ष संजय कुमार के द्वारा दिया गया, जिसे सर्व सम्मति से सभी सदस्यों ने अपनी सहमति दी। कोषाध्यक्ष पद पर निंगा पैक्स अध्यक्ष विकास कुमार, उपाध्यक्ष पुनपुन कुमार, मल्हीपुर उत्तर पैक्स अध्यक्ष संदीप कुमार केशावे पैक्स अध्यक्ष बनाए गए।

बरौनी प्रखंड पैक्स अध्यक्ष संघ का हुआ गठन: पवन कुमार बने अध्यक्ष, हरिशंकर राय को सचिव की जिम्मेदारी 2मीडिया प्रभारी पंकज कुमार अध्यक्ष राजवाड़ा पैक्स सह सचिव विपुल कुमार अध्यक्ष सिमरिया एक और संगठन प्रभारी राजीव यादव मैदा बभनगामा अध्यक्ष बनाए गए। प्रखण्ड स्तरीय मार्गदर्शक मंडल में कौशल सिंह, संजय कुमार अजय कुमार,रामानुज सिंह, संजीव कुमार सिंह, अमरेंद्र कुमार बबलू बनाए गए।

Share This Article