विधान सभा चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन बछवाड़ा से सात व तेघड़ा विधान सभा से पांच प्रत्याशीयों ने नामांकन का भरा पर्चा

DNB Bharat Desk

विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुक्रवार को समाप्‍त हो गयी। बछवाड़ा विधान सभा से जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी रामोद कुंवर, बहुजन समाज पार्टी के दिलीप कुमार, जेजेडी के कैलाश सहनी व निर्दलीय प्रत्याशी शत्रुघ्न कुमार चन्द्रवंशी,जय जय राम सिंह, विपीन कुमार महतो व अविनाश भट्ट समेत कुल सात प्रत्याशियों ने अपने समर्थको के साथ नामांकन का पर्चा भरा।

- Sponsored Ads-

विधान सभा चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन बछवाड़ा से सात व तेघड़ा विधान सभा से पांच प्रत्याशीयों ने नामांकन का भरा पर्चा 2वही तेघड़ा विधानसभा से शोषित समाज दल से केदार नाथ भास्कर, निर्दलीय प्रत्याशी ललन कुंवर, सुधा भारती, राम पुकार ठाकुर व अवधेश कुमार निषाद समेत पांच प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। बताते चले की गुरुवार की अपेक्षा अंतिम दिन समर्थको को भीड़ कम देखी गयी। प्रशासन की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच नामांकन की प्रक्रिया के मद्देनजर तेघड़ा  अनुमंडल कार्यालय को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था।

विधान सभा चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन बछवाड़ा से सात व तेघड़ा विधान सभा से पांच प्रत्याशीयों ने नामांकन का भरा पर्चा 3दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और अन्य सुरक्षा कर्मी पूरे परिसर में मुस्तैद रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क थे और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी की गई थी। वही पहले चरण के लिए नामांकन करने की तिथि 10 अक्टूबर से 17 अक्टूबर निर्धारित की गयी थी। 18 अक्टूबर को नामांकन की जांच होगी। अभ्यर्थियों के नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर रखी गई है। वोटिंग 6 नवंबर को किया जायगा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article