डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर कल्याणपुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से जन सुराज प्रत्याशी के रूप में नगर निगम के उप महापौर रामबालक पासवान ने अपना नामांकन का पर्चा भरा है। नामांकन के बाद उन्होंने कहा कि पिछले 15 साल से इस इलाके के प्रतिनिधियों ने जनता को ठगा है।
- Sponsored Ads-

उन्हें लॉलीपॉप दिखाया है। मैं अगर इस चुनाव को क्रैक करता हूं तो इलाके में विकास की नई गाथा लिखूंगा। युवाओं के लिए प्रशांत किशोर ने विजन लाया है कि छठ के मौके पर जो भी लोग प्रदेश से यहां लौटेंगे अब उन्हें फिर वापस प्रदेश जाना नहीं पड़ेगा। अपने घर में ही उन्हें 15 से 20 हजार की नौकरी मिल जाएगी। जन सुराज का जो थीम है उस थीम को वह आगे बढ़ाएंगे।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट
- Sponsored Ads-
