बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर 2400 सेक्टर पदाधिकारियों व पोलियो पार्टी का एक दिवसीय प्रशिक्षण बीपी प्लस टू हाइ स्कूल व एम आरजेडी कॉलेज आयोजित

DNB Bharat Desk

बिहार विधान सभा चुनाव 2025 के मद्देनजर मतदान कर्मियों का प्रथम प्रशिक्षण कैलेंडर के अनुसार रविवार को जिला के बीपी प्लस टू हाई स्कूल एवं एमआरजेडी कॉलेज, बेगूसराय में आयोजित किया गया। आज दिनांक 12.10.2025 को 2400 सेक्टर पदाधिकारियों एवं पोलिंग पार्टियों को प्रशिक्षण दिया गया।

- Sponsored Ads-

नोडल पदाधिकारी, कार्मिक कोषांग ने बताया कि प्रशिक्षण का उददेश्य मतदान कर्मियों को मतदान प्रक्रिया के हर चरण से पूरी तरह परिचित कराना है। प्रशिक्षण में मशीन संचालन, ईवीएम और वीवीपैट का उपयोग, दस्तावेज संधारण, आचार संहिता का पालन और मतदान स्थल पर व्यवस्थित संचालन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इससे कर्मी मतदान दिवस पर अपनी जिम्मेदारियों को कुशलता और निष्पक्षता से निभा सकेंगे।

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर 2400 सेक्टर पदाधिकारियों व पोलियो पार्टी का एक दिवसीय प्रशिक्षण बीपी प्लस टू हाइ स्कूल व एम आरजेडी कॉलेज आयोजित 2उन्होंने बताया कि कुल 22264 पीठासीन पदाधिकारी एवं मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वर्तमान में अभी तक 14400 मतदाताओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article