बरौनी: सिमरिया-1 पैक्स चुनाव में विपुल कुमार की शानदार जीत, जीतेश कुमार को 89 मतों से हराकर बने अध्यक्ष

DNB Bharat Desk

बरौनी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत सिमरिया – 1 पैक्स में मतदान केंद्र मध्य विद्यालय सिमरिया में सोमवार को हुए मतदान एवं संध्या में बरौनी प्रखण्ड मुख्यालय स्थित नीरज स्मृति सभागार में हुए मतगणना में पर्यवेक्षक सह कार्यपालक अभियंता लघु जल संसाधन लक्खीसराय प्रमंडल संतोष कुमार एवं निर्वाची पदाधिकारी सह बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार द्वारा विपुल कुमार को सम्यक रूप से विजई घोषित कर प्रमाण पत्र दिया गया।

- Sponsored Ads-

मिली जानकारी अनुसार सिमरिया -1 पैक्स में मतदान केंद्र मध्य विद्यालय सिमरिया में 3 मतदान केंद्र बनाए गए थे। जिसमें 2064 मतदाता में 1296 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। जिसमें 605 पुरुष और 299 महिला मतदाता शामिल हैं। बरौनी प्रखण्ड मुख्यालय स्थित नीरज स्मृति सभागार में देर शाम में हुए मतगणना में कुल 1296 मतों में मतविभाजन में 12 मत रद्द पाए गए। जिसके बाद 892 वैद्य मतों की गणना 2 टेबल पर किया गया। जिसमें मतदान केंद्र संख्या -1 क में विपुल कुमार को 167 मत, 1ख में 108 मत और 1ग में 37 मत प्राप्त हुए तथा इसके अलावा इनका 7 मत रद्द पाए गए।

बरौनी: सिमरिया-1 पैक्स चुनाव में विपुल कुमार की शानदार जीत, जीतेश कुमार को 89 मतों से हराकर बने अध्यक्ष 2इस प्रकार से विजई घोषित किए गए प्रत्याशी विपुल कुमार को 382 मत प्राप्त हुए। वहीं दूसरे स्थान पर रहे जीतेश कुमार को कुल 293 मत प्राप्त हुए जिसमें मतदान केंद्र संख्या -1क में 70 मत, 1ख में 144 और 1ग में 71 मत प्राप्त हुए और 3 मत रद्द पाए गए।  इस प्रकार से 89 मत से विपुल कुमार जीतेश को पराजित कर जीत हासिल करने में सफल रहे। वहीं तीसरे स्थान पर रहे सुबोध कुमार को 217 मत प्राप्त हुए जिसमें मतदान केंद्र संख्या -1क में 56 मत, 1 ख में 130 मत और 1ग में 109 मत प्राप्त हुए और 2 मत रद्द पाए गए। मौके पर चुनाव पर्यवेक्षक संतोष कुमार, निर्वाची पदाधिकारी अनुरंजन कुमार, प्रखण्ड सांख्यिकी पदाधिकारी बरौनी सत्येन्द्र कुमार , पुलिस पदाधिकारी पुलिस अवर निरीक्षक साक्षी सहित सभी मतदान एवं मतगणना कर्मी और सुरक्षा बल उपस्थित रहे।

Share This Article