डीएनबी भारत डेस्क
बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र की रानी एक पंचायत स्थित नारेपुर पूर्वी चट्टी के विवाह भवन परिसर में रविवार को जनता दल यूनाइटेड के संगठनात्मक चुनाव का आयोजन किया गया। इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सर्वसम्मति से विवेक पटेल को लगातार दूसरी बार प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।

चुनाव की कमान निर्वाची पदाधिकारी सुधीर सिंह और पर्यवेक्षक मो. मेराज अख्तर दाना ने संभाली। चुनावी प्रक्रिया के दौरान अध्यक्ष पद के लिए दो दावेदारों में निवर्तमान अध्यक्ष विवेक पटेल और जदयू कार्यकर्ता अजय महतो ने अपना-अपना नामांकन फॉर्म दाखिल किया था। हालांकि, संगठन की मजबूती और आपसी एकजुटता का परिचय देते हुए अजय महतो ने विचार-विमर्श के बाद स्वेच्छा से अपना नामांकन वापस ले लिया।
इसके बाद पर्यवेक्षक ने विवेक पटेल को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। विवेक पटेल के नाम की घोषणा होते ही परिसर में जदयू जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को फूल-माला और रंग गुलाल लगाकर खुसी का इजहार किया। मौके पर मौजूद प्रखंड प्रमुख सुधाकर मेहता और पूर्व अध्यक्ष विश्वनाथ महतो ने कहा कि विवेक पटेल के नेतृत्व में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी।
मौके पर सुरेश राय, श्री राम राय, कृष्णनंदन राय, हीरा महतो, सिकन्दर कुमार, रंजीत महतो, जय राम महतो, राजेश कुमार, पंकज सहनी, अजीत कुमार, बबलू पासवान, प्रमोद चौधरी, मो. जमशेद, उर्मिला देवी और मोवीना खारुन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
डीएनबी भारत डेस्क