भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी,कुशल और डिजिटल बनाने के उद्देश्य से जारी किया गया विकसित ‘सुविधा 2.0’ मॉड्यूल

DNB Bharat Desk

बिहार विधानसभा चुनाव में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, कुशल और डिजिटल बनाने के उद्देश्य से विकसित ‘सुविधा 2.0’ मॉड्यूल जारी किया गया है। आयोग द्वारा लॉन्च किया गया यह नया मॉड्यूल उम्मीदवारों एवं राजनीतिक दलों के लिए एक वन-स्टॉप ऑनलाइन समाधान के रूप में कार्य करेगा। इसके माध्यम से प्रचार अभियान से जुड़ी सभी अनुमतियाँ जैसे — सभा, रैली, लाउडस्पीकर उपयोग, जुलूस, अस्थायी कार्यालय स्थापना आदि की अनुमति अब संपूर्ण रूप से ऑनलाइन प्राप्त की जा सकेगी।

- Sponsored Ads-

‘सुविधा 2.0’ मॉड्यूल से उम्मीदवार और राजनीतिक दल अब https://suvidha.eci.gov.in/ पोर्टल या मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।आवेदन जमा करने पर रेफरेंस आईडी प्राप्त होगी, जिसके माध्यम से आवेदन की स्थिति ट्रैक की जा सकेगी।स्वीकृति प्राप्त होने के बाद अनुमोदन आदेश की प्रति भी ऑनलाइन डाउनलोड की जा सकती है।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी,कुशल और डिजिटल बनाने के उद्देश्य से जारी किया गया विकसित ‘सुविधा 2.0’ मॉड्यूल 2पोर्टल पर सभी आवश्यक आवेदन पत्र, घोषणाएँ एवं दस्तावेज़ डाउनलोड करने की सुविधा उपलब्ध है।मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से आवेदन और ट्रैकिंग की प्रक्रिया और अधिक तेज़ एवं उपयोगकर्ता अनुकूल हो गई है।जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी श्री तुषार सिंगला ने सभी अभ्यर्थियों एवं राजनीतिक दलों से अपील की है कि वे आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ‘सुविधा 2.0’ पोर्टल या मोबाइल ऐप का उपयोग करें, ताकि चुनाव प्रक्रिया डिजिटल, पारदर्शी और सुचारू रूप से संचालित हो सके।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article