बरौनी बना लोकतंत्र के महापर्व का गवाह – तीनों विधानसभा क्षेत्रों में करीब 73% मतदान

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के बरौनी प्रखंड में बढ़ते और विकसित हो अपना बिहार को लेकर लोकतंत्र के महापर्व आसन्न बिहार विधानसभा आम चुनाव, 2025 के प्रथम चरण के मतदान की तिथि 6 नवम्बर गुरुवार को काफी हर्षोल्लास से मनाते हुए इसका साक्षी बना। वहीं बरौनी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत तेघड़ा विधानसभा एवं मटिहानी विधानसभा तथा बेगूसराय विधानसभा अंतर्गत कुल 207 मतदान केंद्रों में कुल 1 लाख 88 हजार 6 सौ 61 मतदाता में पुरुष मतदाता तथा महिला मतदाता ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार से बरौनी प्रखण्ड में कुल % मतदान हुआ।

- Sponsored Ads-

मिली जानकारी अनुसार तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 222 से 339 तक में कुल 1 लाख 5 हजार 3 सौ 83 मतदाता में 77137 मतदाता ने मतदान किया। जिसमें 39778 पुरुष मतदाता तथा 37359 महिला मतदाता ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार से तेघड़ा विधानसभा में 73.09 % मतदान हुआ। वहीं मटिहानी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मतदान केंद्र संख्या – 01 से 37 तक में कुल 35881 मतदाता में कुल 26461 मतदाता ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें 13655 पुरुष और 12806 महिला मतदाता ने मतदान किया। मटिहानी विधानसभा में इस तरह 74% मतदान हुआ।

बरौनी बना लोकतंत्र के महापर्व का गवाह - तीनों विधानसभा क्षेत्रों में करीब 73% मतदान 2वहीं बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मतदान केंद्र संख्या – 80 से 131 तक में कुल 47396 मतदाता में कुल 34424 मतदाता ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें 17284 पुरुष और 17140 महिला मतदाता ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह से बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र में कुल 73 % मतदान हुआ है।वहीं दूसरी ओर इसके साथ ही सभी प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम मशीन में बन्द हो गया। और यह भाग्य का पिटारा रूपी ईवीएम बेगूसराय शहर स्थित बज्र गृह बाजार समिति बेगूसराय में जमा हो गया। वहीं सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आगामी 14 नवम्बर को होने वाली मतगणना में होगा।

बरौनी बना लोकतंत्र के महापर्व का गवाह - तीनों विधानसभा क्षेत्रों में करीब 73% मतदान 3फिर जीत की सेहरा बांध एक एक प्रत्याशी सभी विधानसभा क्षेत्र से पहुंचेंगे बिहार विधानसभा पटना। वहीं मतदान प्रतिशत से संदर्भित जानकारी देते हुए बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार ने बताया कि बरौनी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत 143 तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मतदान केंद्र संख्या – 222 से 339 तक, 144 मटिहानी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 01 से 37 तक तथा 146 बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 80 से 131 तक में प्रातः 7 बजे से 9 बजे तक में कुल 15.5% जिसमें तेघड़ा विधानसभा में 16% , मटिहानी विधानसभा में 15.24%, बेगूसराय विधानसभा में 15.5% ,11 बजे तक में कुल 32.49% मतदान हुआ।

बरौनी बना लोकतंत्र के महापर्व का गवाह - तीनों विधानसभा क्षेत्रों में करीब 73% मतदान 4जिसमें तेघड़ा विधानसभा में 31.79%, मटिहानी विधानसभा में 33%, बेगूसराय विधानसभा में 32.7% मतदान हुआ है। इसी तरह आंकड़ों को देखें तो दिन के 1 बजे तक में बरौनी प्रखण्ड का कुल मतदान प्रतिशत 46.66% रहा। जिसमें तेघड़ा विधानसभा में 47%, मटिहानी विधानसभा में 48%, बेगूसराय विधानसभा में 45% मतदान हुआ। इसी तरह से 3 बजे तक में 59.80% मतदान हुआ है। जिसमें तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र में 59.27% , मटिहानी विधानसभा में 61.78%, बेगूसराय विधानसभा में 58.37% मतदान हुआ था।

Share This Article