बेगूसराय में दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के लिए मतदान जारी, केंद्रों पर दिखा उत्साह

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में आज दरभंगा स्नातक निर्वाचन एवं दरभंगा शिक्षक निर्वाचन के लिए शांतिपूर्ण माहौल में मतदान की प्रक्रिया की जा रही है। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में जहां बेगुसराय में 29205 मतदाता हैं जिनके लिए 29 मतदान केंद्र बनाए गए हैं तो वहीं शिक्षक निर्वाचन के लिए बेगुसराय में 2047 मतदाता है और उनके लिए 20 मतदान केंद्र बनाए गए हैं ।

- Sponsored Ads-

शांतिपूर्ण एवं स्वच्छ तरीके से मतदान हो इसके लिए प्रशासन के द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं एवं जगह-जगह मजिस्ट्रेट सहित पुलिस के जवान को नियुक्त किया गया है । मतदान को लेकर लोगों में काफी उत्साह भी देखने को मिल रहा है। जब मतदाताओं से बात की गई तो उन्होंने बताया कि शिक्षकों के लिए भी कई समस्याएं हैं और शिक्षकों को उम्मीद है कि आने वाले सदस्य शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण करने के लिए सदन में आवाज उठाएंगे।

बेगूसराय में दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के लिए मतदान जारी, केंद्रों पर दिखा उत्साह 2वही स्नातक निर्वाचन के मतदाताओं ने भी बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में विकास हो एवं देश को संबल प्रदान हो इसके लिए मतदान जरूरी है एवं जो सदस्य विजई होकर सदन पहुंचेंगे उनसे लोगों को काफी उम्मीद रहेगी ।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article