डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर जिले के वारिसनगर विधानसभा क्षेत्र से निवर्तमान जदयू विधायक अशोक कुमार मुन्ना के इंजीनियर बेटे मांजरीक मृणाल ने नामांकन किया है। मृणाल यूएसए में मैकेनिकल इंजीनियर है। उनकी पत्नी भी इंजीनियर है। दोनों वही नौकरी करते थे, उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में पीएचडी भी की है।

नॉमिनेशन के बाद उन्होंने कहा कि मैंने जो ज्ञान अर्जित किया है और जो अनुभव प्राप्त किया है, उसी आधार पर क्षेत्र का विकास करेंगे। पिता जी ने पिछले 15 साल से लगातार क्षेत्र में विकास किया है।
अब जो कुछ बचा हुआ है उसे मैं पूरा करूंगा। हमेशा विकास को लेकर स्कोप बना रहता है। यहां बता दे कि कल तक वारिसनगर से वर्तमान विधायक को टिकट मिलने की चर्चा थी। अचानक सुबह में लोगों को जानकारी मिली कि नीतीश कुमार ने दूसरी पीढ़ी को टिकट दी है।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट