नालंदा में राष्ट्रीय लोक मोर्चा की संगठनात्मक चुनाव को लेकर बैठक, पंचायत से जिला स्तर तक चुनाव कराने को लेकर पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

राष्ट्रीय लोक मोर्चा नालंदा जिला इकाई की संगठनात्मक चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण बैठक बिहारशरीफ में आयोजित की गई। बैठक में पंचायत, प्रखंड और जिला स्तरीय चुनाव को निष्पक्ष तरीके से कराने को लेकर पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान पार्टी संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर तक कार्यकर्ताओं की पहुंच बढ़ाने पर जोर दिया गया।

पंचायत, प्रखंड और जिला स्तर पर चुनाव कराने की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी गई है। पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से संगठन को मजबूत करने का काम कर रही है।जिलाध्यक्ष सोनू कुशवाहा ने बताया कि पंचायत स्तरीय चुनाव 26 अप्रैल से 15 मई तक, प्रखंड चुनाव 16 से 25 मई तक और जिला चुनाव 26 मई से 4 जून तक संपन्न कराया जाएगा।

नालंदा में राष्ट्रीय लोक मोर्चा की संगठनात्मक चुनाव को लेकर बैठक, पंचायत से जिला स्तर तक चुनाव कराने को लेकर पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण 2इसके बाद 7 जून को प्रदेश अध्यक्ष और 14 जून को राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा।संगठन मजबूत होगा तो पार्टी और सरकार दोनों मजबूत होंगे। कार्यकर्ताओं को नालंदा में पार्टी को नंबर-1 बनाने के लिए जुटना होगा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article