डीएनबी भारत डेस्क
पटना प्रक्षेत्र के आईजी जितेंद्र राणा शुक्रवार को बिहारशरीफ पहुंचे, जहां उन्होंने शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान आईजी ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और कतार में खड़े मतदाताओं से बातचीत की।

उन्होंने मतदाताओं के पहचान पत्र की भी जांच की। निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए आईजी जितेंद्र राणा ने कहा कि अब तक पूरे नालंदा जिले में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान चल रहा है। पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है और मतदान प्रक्रिया पर लगातार नजर रखी जा रही है। गौरतलब है कि शुक्रवार को पटना शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान कराया जा रहा है। दोपहर दो बजे तक शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 55 प्रतिशत, जबकि स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 26 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था।
वहीं, मोकामा में नीरज सिंह और अनंत सिंह के बीच हुए विवाद को लेकर सवाल पूछे जाने पर आईजी ने कुछ भी बोलने से परहेज किया। वही जदयू का राष्ट्रीय महासचिव इंजीनियर सुनील ने भी अपने मत का प्रयोग करते हुए कहा कि इस बार भी एनडीए समर्थित प्रत्याशी की जीत होगी जिसका रिजल्ट 27 अक्टूबर को देखने को मिलेगा।उन्होंने कहा कि इस बार भी चुनाव एकतरफा है।नीतीश कुमार के विकास कार्यों पर ही जनता मतदान कर रही है।
डीएनबी भारत डेस्क
