डीएम उदिता सिंह की मतदाताओं से अपील, लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर लें हिस्सा।
डीएनबी भारत डेस्क
नालंदा में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान शुरू हो गया है। शुक्रवार की सुबह आठ बजे से जिले के 57 मतदान केंद्रों पर वोटिंग जारी है। इस चुनाव में कुल 34 हजार 608 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसमें पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुल 20 मतदान केंद्र पर 2778 मतदाता जबकि स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए जिले में 37 मतदान केंद्र 31830 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।

सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान कराने के लिए प्रशासन अलर्ट है। मतदान की प्रक्रिया सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक चलेगी।वही जिलाधिकारी उदिता सिंह और पुलिस अधीक्षक हृदयकांत ने बिहार शरीफ प्रखंड मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि हर जिले में 20 लोकेशन पर 57 बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान शुरू हो चुका है।
इस बार 3 लेयर में सिक्योरिटी अरेंजमेंट किया गया है।जिलाधिकारी ने सभी वोटरों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। सभी बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है। वही पुलिस अधीक्षक हृदयकांत ने कहा कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर पर्याप्त सुरक्षाबलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अलावे सेक्टर और जोनल सेक्टर में पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। अभी तक सभी बूथों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान चल रहा है।
डीएनबी भारत डेस्क
