पैक्स चुनाव के प्रत्याशियों को आवंटित हुए चुनाव चिह्न, 20 अप्रैल को होगा मतदान

DNB Bharat Desk

प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति लिमिटेड के चुनाव में सोमवार को नाम वापसी के बाद चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया।अध्यक्ष पद के लिए मोती की माला और ब्लैक बोर्ड चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।वहीं पहसारा पूर्वी पंचायत के कार्यकारिणी के पद पर अनुसूचित जाति के लिए वायुयान एवं  अलमीरा,इसी पंचायत के सामान्य वर्ग में स्लेट,चम्मच और स्टूल चुनाव चिह्न दिया गया है।

- Sponsored Ads-

नाम वापसी के बाद प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ राहुल रंजन ने बताया कि नामांकन के बाद किसी भी अभ्यर्थियों ने अपना नाम वापस नहीं लिया।विदित हो कि पहसारा पश्चिमी,पहसारा पूर्वी, विष्णुपुर और समसा में पैक्स अध्यक्षों और पहसारा पूर्वी में कार्यकारिणी में अनुसूचित जाति और सामान्य कोटि के पदों पर एक से अधिक लोगों के रहने के कारण चुनाव होगा।जबकि शेष तीन पक्सों में कार्यकारणी का चुनाव सर्वसम्मति से हो गया।

पैक्स चुनाव के प्रत्याशियों को आवंटित हुए चुनाव चिह्न, 20 अप्रैल को होगा मतदान 2पहसारा पश्चिम में अध्यक्ष पद पर निवर्तमान अध्यक्ष रणवीर कुमार एवं सुमित कुमार के बीच चुनाव होगा।पहसारा पूर्वी पैक्स में निवर्तमान अध्यक्ष संजय कुमार एवं दिलीप कुमार के बीच मुकाबला होगा। विष्णुपुर पैक्स में निवर्तमान अध्यक्ष मनोहर महतो एवं संतोष साह के बीच चुनाव होगा।समसा पैक्स में निवर्तमान अध्यक्ष अशोक कुमार तथा राजकुमार महतो के बीच मुकाबला होगा।चुनाव आयोग द्वारा 20 अप्रैल को मतदान की घोषणा की गई है।

Share This Article