विद्यालयों में आयोजित हुई मंडे मेगा क्विज प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

DNB Bharat Desk

भगवानपुर(बेगूसराय):प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में सोमवार को मंडे मेगा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा एक से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों से सामान्य ज्ञान, विज्ञान, गणित और समसामयिक विषयों से संबंधित सवाल पूछे गए। बच्चों ने सवालों के जवाब देकर अपनी प्रतिभा और ज्ञान का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के तहत कक्षा एक और दो के विद्यार्थियों की मौखिक परीक्षा ली गई, जबकि कक्षा तीन से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने लिखित परीक्षा में भाग लिया। इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों के ज्ञान का आकलन करने के साथ-साथ उनमें पढ़ाई के प्रति रुचि और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने का प्रयास किया गया।

विद्यालयों में आयोजित हुई मंडे मेगा क्विज प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा 2

प्रधानाध्यापक रईस उद्दीन अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मंडे मेगा क्विज जैसी प्रतियोगिताओं से बच्चों के सामान्य ज्ञान में वृद्धि होती है साथ ही उनकी तार्किक क्षमता आत्म विश्वास और विषयों को समझने की क्षमता का विकास होता है उन्होंने कहा कि इस तरह की शैक्षणिक गतिविधिया बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है

Share This Article