डीएनबी भारत डेस्क
बछवाड़ा रेलवे जंक्शन व मजनुपुर नवादा होल्ट के बीच गुमटी संख्या 20 के समीप शनिवार की रात ट्रेन से गिरकर एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल यात्री को आरपीएफ पुलिस ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछ्वाड़ा में भर्ती कराया।
जहां चिकित्सक ने घायल यात्री को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया। घायल यात्री की पहचान उत्तर प्रदेश राज्य के मिर्जापुर बौराई गांव निवासी दयाराम का पुत्र दीपक कुमार के रूप की गयी है। हालांकि घायल के साथ कोई भी व्यक्ति नहीं रहने के कारण बछवाड़ा पुलिस व आरपीएफ सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही छोड़कर चला गया। घायल यात्री की स्थिति को देखते हुए सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ राजीव कुमार व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार के द्वारा सदर अस्पताल के चिकित्सक से बात कर बिना किसी पुलिस कर्मी के ही सदर अस्पताल भेजकर भर्ती कराया।
घटना को लेकर बछवाड़ा आरपीएफ एसआई राम सूरत ने बताया कि रेलवे कन्ट्रोल से सूचना मिली की गुमटी संख्या 20 के समीप अप व डाउन लाईन के बीच अज्ञात ट्रेन से गिरकर एक यात्री घायल होने की बात बताई गयी। सूचना मिलते ही आरपीएफ दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर घायल यात्री को सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछ्वाड़ा में भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि घायल यात्री के द्वारा नाम के शिवा कुछ बताने की स्थिति में नहीं था।
बेगूसराय बछवाड़ा संवाददाता मनोज कुमार राहुल की रिपोर्ट