भगवानपुर के पालीडीह में सजा ‘निपुण टीएलएम मेला’, गणित में मो. फारुख और हिंदी में अमित कुमार रहे अव्वल

DNB Bharat Desk

भगवानपुर।सीआरसी उच्च माध्यमिक विद्यालय पालीडीह में मंगलवार को शिक्षकों की प्रतिभा और नवाचार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग के निर्देश पर संकुल स्तरीय निपुण टीएलएम मेला आयोजित किया गया।

भगवानपुर के पालीडीह में सजा 'निपुण टीएलएम मेला', गणित में मो. फारुख और हिंदी में अमित कुमार रहे अव्वल 2इसका उद्घाटन प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार, गोपाल कुमार और विश्वनाथ साह ने संयुक्त रूप से किया। निर्णायक मंडल में अर्पण कुमार, नगीना शर्मार और मनोज कुमार शामिल थे।टीएलएम मेला में गणित विषय में मिडिल स्कूल। चूड़ामनचक के मो फारुख ने प्रथम स्थान हासिल किया। हिंदी में प्राथमिक विद्यालय पाली के अमित कुमार ने प्रथम स्थान पाया।

भगवानपुर के पालीडीह में सजा 'निपुण टीएलएम मेला', गणित में मो. फारुख और हिंदी में अमित कुमार रहे अव्वल 3पर्यावरण में मिडिल स्कूल पाली डीह के सुधीर कुमार पाठक ने प्रथम और अंग्रेजी में मिडिल स्कूल लखनपुर के देशबंधु और उर्दू विषय में महताब अंसारी ने प्रथम स्थान पाया।चयनित शिक्षकों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Share This Article