CATC-16 कैंप के दौरान आयोजित हुआ करियर काउंसलिंग सेमिनार
डीएनबी भारत डेस्क
बरौनी। OTC बरौनी में 6 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक आयोजित CATC-16 NCC कैंप के दौरान कैडेट्स के लिए विशेष करियर काउंसलिंग सेमिनार का आयोजन किया गया। कैंप का आयोजन कर्नल दीपक कुमार की अगुवाई एवं डेप्यूटी कैंप कमांडेंट विपिन कुमार गौर, सेना मेडल के निरीक्षण में किया जा रहा है।
कैंप में कुल 475 NCC कैडेट्स भाग ले रहे हैं। करियर काउंसलर रंजीत कुमार सिंह ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए NCC के माध्यम से उपलब्ध विभिन्न करियर एवं रोजगार के अवसरों की जानकारी दी।
उन्होंने भारतीय सेना सहित विभिन्न सरकारी सेवाओं में अवसरों, NCC ‘B’ एवं ‘C’ प्रमाणपत्र के महत्व, भर्ती प्रक्रियाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के बारे में बताया। साथ ही कैडेट्स को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास एवं टीम भावना को अपने भविष्य के करियर में उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
सेमिनार के दौरान कैडेट्स ने करियर से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञ ने समाधान एवं मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य कैडेट्स को बेहतर करियर विकल्पों और रोजगार के अवसरों के प्रति जागरूक करना रहा।
डीएनबी भारत डेस्क