पीएम मोदी को देना होगा दो हजार करोड़ का हिसाब।
डीएनबी भारत डेस्क
बिहारशरीफ के कोसुक गांव स्थित एक निजी सभागार में छात्र राजद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव और राजद नेता मनोज यादव शामिल हुए। इस दौरान एमएलसी चुनाव समेत विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई।
वहीं, राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग की।शक्ति सिंह यादव ने आरोप लगाया कि 10 अक्टूबर को प्रदर्शनकारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई ने आपातकाल जैसी स्थिति भी लजा गई। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से 13 करोड़ लोगों के नाम काटे जाने का मुद्दा किसी राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि जनता के अधिकारों से जुड़ा है। उन्होंने सवाल उठाया कि अब तक यह स्पष्ट क्यों नहीं किया गया कि कौन रोहिंग्या, बांग्लादेशी या घुसपैठिया है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मुख्य चुनाव आयुक्त को नहीं हटाया गया, तो आंदोलन तेज होगा और चार दिन बाद प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग की जाएगी।प्रदर्शनकारी पीछे हटने के मूड में नहीं है।केंद्र सरकार द्वारा रेलवे बस और मेट्रो को बंद किया जिससे दो हजार करोड़ का नुकसान हुआ उसकी भरपाई कौन करेगा।प्रोटेस्ट को लेकर केंद्र सरकार की निंर्णय से इमरजेंसी भी शर्मा गई।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जनता कभी माफ नहीं करेगी
डीएनबी भारत डेस्क