नितीश कुमार की योजना मेडल लाओ नौकरी पाओ की सराहना.
डीएनबी भारत डेस्क

राजगीर में 14 जनवरी से 20 जनवरी 2026 तक आयोजित मकर मेले में इस वर्ष दंगल प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। मेले के दौरान दो दिनों तक पारंपरिक दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बिहार, झारखंड, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई जिलों से आए नामी महिला और पुरुष पहलवानों ने हिस्सा लिया।
इस दंगल में विशेष रूप से उत्तर प्रदेश से आई महिला पहलवानों ने बिहार सरकार की “मैडल लाओ, नौकरी पाओ” योजना की जमकर सराहना की। महिला खिलाड़ियों का कहना है कि इस योजना की चर्चा अब उत्तर प्रदेश तक पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि यदि उत्तर प्रदेश में भी बिहार की तर्ज पर ऐसी योजना लागू की जाए, तो खेलों को और अधिक बढ़ावा मिलेगा और खासकर लड़कियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
खिलाड़ियों ने कहा कि आज बिहार खेल के क्षेत्र में नया आयाम लिख रहा है। खेल के दम पर पदक जीतकर लड़कियां विभिन्न सरकारी नौकरियों में चयनित हो रही हैं। एक समय था जब लड़कियों को घर से बाहर निकलने में हिचकिचाहट होती थी, लेकिन आज बिहार की बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं।
हालांकि उत्तर प्रदेश सरकार भी खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए बेहतर व्यवस्थाएं कर रही है।बाहर से आए पहलवानों ने राजगीर की वादियों और यहां हुए विकास कार्यों की भी जमकर प्रशंसा की। पहलवानों ने बताया कि पहले जब वे मकर मेले में दंगल लड़ने आते थे, तब राजगीर की व्यवस्था और नजारा कुछ और था, लेकिन अब यहां तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है।
पहलवानों का कहना है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में बिहार ने विकास की नई रफ्तार पकड़ी है। आज हर ओर विकास दिखाई देता है और राजगीर ने विश्व के मानचित्र पर अपनी अलग पहचान बना ली है।राजगीर मे दंगल प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य दंगल खिलाड़ियों को एक बेहतर मंच देना है.
डीएनबी भारत डेस्क