समस्तीपुर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहम्मद अली अशरफ फातमी, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर सरकार को घेरा

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहम्मद अली अशरफ फातमी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन को लेकर सरकार और दिल्ली पुलिस पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

फातमी ने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों के साथ दमनात्मक कार्रवाई की गई, उन पर लाठियां बरसाई गईं और कई वकीलों को कई छात्र-छात्रों को कई पत्रकारों सहित लोगों को हिरासत में लिया गया।

समस्तीपुर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहम्मद अली अशरफ फातमी, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर सरकार को घेरा 2उन्होंने कहा कि 10 अक्टूबर को जो कुछ हुआ, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। इस दौरान उन्होंने सरकार की कार्रवाई पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए जमकर हमला बोला।

Share This Article