पुलिस दीदी’ कार्यक्रम में आत्मरक्षा, कानूनी अधिकार और हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी
डीएनबी भारत डेस्क
भगवानपुर। प्रखंड के कन्या मिडिल स्कूल दहिया में सोमवार को ‘पुलिस दीदी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस दीदी अपर्णा भारती और प्रिया कुमारी ने छात्राओं से सीधा संवाद कर उन्हें सुरक्षा, आत्मरक्षा, कानूनी अधिकार और साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम में पुलिस दीदी ने छात्राओं को गुड टच और बैड टच के बीच का अंतर सरल भाषा में समझाया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का अनुचित व्यवहार या असहज करने वाला स्पर्श होने पर चुप नहीं रहें। ऐसी स्थिति में बिना किसी डर या संकोच के अपने माता-पिता, शिक्षकों अथवा पुलिस को इसकी जानकारी दें। उन्होंने छात्राओं को अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने और किसी भी परेशानी में साहस के साथ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया पुलिस दीदी ने बिहार पुलिस की आपातकालीन सेवा डायल -112, महिला हेल्पलाइन 181,और बाल सहायता नंबर 1098 की उपयोगिता के बारे मे भी बिस्तर से बताया
इसके साथ ही राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल के माध्यम से साइबर अपराध की शिकायत करने की प्रकिया की जानकारी दी गई छात्राओं को सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते समय विशेष सावधानी बरतने, अंजान लोगों से ऑनलाइन दोस्ती करने से बचने तथा अपनी निजी तस्वीरें पासवर्ड और व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने की सलाह दी गई उन्हे किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि की जानकारी तुरंत अभिभावकों या शिक्षकों को देने के लिए भी प्रेरित किया गया।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट