500 रुपये मजदूरी मांगने पर खौलती कड़ाही में झोंका, श्राद्धकर्म में रसगुल्ला बनाने गए मजदूर की दर्दनाक मौत

DNB Bharat Desk

नालंदा के नूरसराय थाना क्षेत्र के दरुआरा बथानी पर गांव से एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। परिजनों का आरोप है कि कम्मू चौहान को दरुआरा बथानी गांव के दो बदमाश श्राद्धकर्म में काम करवाने को लेकर अपने साथ ले गए।श्राद्धकर्म में मजदूर ने हलवाई के साथ मिलकर रसगुल्ला बनाया।

लेकिन महज रसगुल्ला बनाने में हुई गलती और पांच सौ रुपया मजदूरी मांगने के विवाद में एक मजदूर को खौलती कड़ाही में डाल दिया गया। घटना 4 अक्टूबर की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी कम्मू चौहान को दिलीप धानुक  राजा नामक व्यक्ति काम करने के लिए बुलाकर ले गया था। इसी दौरान रसगुल्ला बनाने में गलती होने को लेकर विवाद शुरू हो गया। मजदूरी मांगने पर बहस और बढ़ गई।

500 रुपये मजदूरी मांगने पर खौलती कड़ाही में झोंका, श्राद्धकर्म में रसगुल्ला बनाने गए मजदूर की दर्दनाक मौत 2आरोप है कि गुस्से में आकर बदमाशों ने कम्मू चौहान को खौलती कड़ाही में डाल दिया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया।गंभीर हालत में मजदूर का इलाज चल रहा था, लेकिन जिंदगी और मौत के बीच जूझते हुए उसने दम तोड़ दिया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक थाने में एफआईआर दर्ज होने की जानकारी नहीं मिली है।

Share This Article