राजगीर में 22 राज्यों की महिला आयोगों का महाजुटान, महिला अधिकार और सुरक्षा पर हुआ मंथन,शराबबंदी को लेकर नीतीश कुमार की राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने की सराहना, दूसरे राज्यों में भी कानून लागू करने की उठी मांग

DNB Bharat Desk

अंतरराष्ट्रीय पर्यटन नगरी राजगीर में महिला अधिकार, सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर देशभर की महिला आयोगों का महाजुटान हुआ। राष्ट्रीय महिला आयोग की ओर से आयोजित ‘शक्ति संवाद’ के पांचवें संस्करण का दीप प्रज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया गया।

- Sponsored Ads-

कार्यक्रम का उद्घाटन ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेंद्र कुमार, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर और बिहार महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया। इस राष्ट्रीय संवाद में 22 राज्यों के महिला आयोगों की अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव समेत कुल 105 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर ने बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लागू शराबबंदी कानून की सराहना की। उन्होंने कहा कि एक राज्य का सफल प्रयोग दूसरे राज्यों के लिए नई शुरुआत का रास्ता खोल सकता है।

राजगीर में 22 राज्यों की महिला आयोगों का महाजुटान, महिला अधिकार और सुरक्षा पर हुआ मंथन,शराबबंदी को लेकर नीतीश कुमार की राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने की सराहना, दूसरे राज्यों में भी कानून लागू करने की उठी मांग 2शक्ति संवाद केवल विचार-विमर्श का मंच बनकर न रह जाए, बल्कि यहां से ठोस निर्णय और कार्रवाई भी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भले ही महिला आयोग अलग-अलग राज्यों में हैं, लेकिन महिलाओं की समस्याएं लगभग एक जैसी हैं। ऐसे में सभी आयोगों को एक दिशा में मिलकर काम करने की जरूरत है।वहीं दूसरे राज्यों से पहुंचीं महिला आयोग की प्रतिनिधियों ने भी बिहार की शराबबंदी नीति की सराहना करते हुए अपने-अपने राज्यों में भी शराबबंदी कानून लागू करने की मांग उठाई। प्रतिनिधियों का कहना था कि शराबबंदी से घरेलू हिंसा में कमी लाने और महिलाओं की सामाजिक स्थिति में सुधार करने में मदद मिल सकती है और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में भी बढ़ावा मिलता है।

राजगीर में 22 राज्यों की महिला आयोगों का महाजुटान, महिला अधिकार और सुरक्षा पर हुआ मंथन,शराबबंदी को लेकर नीतीश कुमार की राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने की सराहना, दूसरे राज्यों में भी कानून लागू करने की उठी मांग 3वही ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार में शराबबंदी के बाद महिला हिंसा की घटनाओं में कमी आई है और सामाजिक सुधार देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि शराबबंदी की मांग सिर्फ बिहार की महिलाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि देशभर की महिलाएं इस मुद्दे को उठा रही हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि राजगीर के शक्ति संवाद से उठने वाली आवाज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों तक पहुंचेगी, ताकि महिलाओं की मांगों पर गंभीरता से विचार कर ठोस पहल की जा सके।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article