भगवानपुर में 130 लीटर देसी शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

DNB Bharat Desk

भगवानपुर(बेगूसराय): भगवानपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भीठ गंडक नदी किनारे से 130 लीटर देसी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कारोबारी की पहचान वीरपुर थाना क्षेत्र के मलहडीह गांव निवासी स्वर्गीय मानिकचंद साहनी के पुत्र राम पुकार साहनी के रूप में हुई है।

- Sponsored Ads-

इस संबंध में थानाध्यक्ष ऋषिकांत कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भीठ गंडक नदी किनारे शराब का कारोबार किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की और 130 लीटर देसी शराब के साथ उक्त कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले में गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध भगवानपुर थाना कांड संख्या 345/26 दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई करते हुए उसे व्यवहार न्यायालय, बेगूसराय भेज दिया गया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article