डीएनबी भारत डेस्क
प्रखण्ड क्षेत्र के दामोदर पंचायत भवन प्रांगण में जीविका के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के किसानों की सहायता हेतु पशु जागरूकता शिविर लगाया गया। इस शिविर में पशु के स्वास्थ्य की जांच की गई। साथ ही ठंड के समय मे पशुओं के स्वास्थ्य के लिए आग जलाने में पर्याप्त दूरी और सावधानी भी बरतने की सलाह दी।
- Sponsored Ads-

पशु अस्पताल भगवानपुर के चिकित्सक प्रभात कुमार ने बताया कि इस समय तेज हवा से पशु की रक्षा करना श्रेयस्कर होगा। मौके पर जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक रवि प्रकाश, सुजाता कुमारी, गणेश कुमार शर्मा, मनीष कुमार,प्रभात कुमार, रश्मि भारती, पूजा समेत सभी कर्मियों ने व्यापक सहयोग दिया।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट






- Sponsored Ads-
