डीएनबी भारत डेस्क
मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी में आयोजित घुड़दौड़ देखने के दौरान बेगूसराय के एक व्यक्ति की मौत के मामले में आज अनंत सिंह के दोनों बेटे मृतक के घर पहुंचे। दोनों ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया। मृतक की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रहुआ गांव निवासी अरविंद सिंह के रूप में हुई थी।

बताया जाता है कि शादी समारोह में आयोजित घुड़दौड़ देखने के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़े। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। वहीं, मृतक के बेटे ने कहा कि उनके पिता पहले से बीमार थे और इस घटना को लेकर परिवार को किसी से कोई शिकायत नहीं है।दरअसल, बीते दिनों मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी समारोह में भव्य घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस घुड़दौड़ को देखने के लिए लाखों की संख्या में लोग पहुंचे थे। इसी दौरान बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र अंतर्गत रहुआ गांव निवासी अरविंद सिंह अचानक भीड़ में बेहोश होकर गिर पड़े।
आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।घटना की जानकारी मिलने के बाद आज अनंत सिंह के दोनों बेटे मृतक अरविंद सिंह के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए अनंत सिंह के बेटे ने बताया कि उनकी बहन की शादी में घुड़दौड़ का आयोजन किया गया था। उसी दौरान अरविंद सिंह अचानक बेहोश होकर गिर गए थे। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
जैसे ही परिवार को इस दुखद घटना की जानकारी मिली, उन्होंने परिजनों से मिलने का फैसला किया और आज उनके घर पहुंचकर हर संभव सहायता का भरोसा दिया।वहीं, मृतक अरविंद सिंह के बेटे ने बताया कि उनके पिता अनंत सिंह की बेटी की शादी में घुड़दौड़ देखने गए थे। वह पहले से बीमार चल रहे थे। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और बेहोश होने के बाद अस्पताल में उनकी मौत हो गई। मृतक के बेटे ने स्पष्ट कहा कि इस मामले में परिवार को किसी से कोई शिकायत नहीं है।फिलहाल, अनंत सिंह के दोनों बेटों के मृतक के घर पहुंचने और परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा देने की चर्चा इलाके में हो रही है।
डीएनबी भारत डेस्क