अखिल भारतीय सर्वमंगला केन्द्रीय समिति की एक अहम बैठक सम्पन्न

DNB Bharat Desk

परिक्रमा और पवित्र स्नान निश्चित तिथि को संपन्न हो इस पर भी गहन चिंतन हुई।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के सिद्धाश्रम सिमरिया धाम के प्रांगण में पूज्य गुरुदेव स्वामी चिदात्मन जी के सानिध्य में अखिल भारतीय सर्वमंगला केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी के अध्यक्षता में अहम बैठक सम्पन्न हुई।  जिसमें कुंभ के आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

- Sponsored Ads-

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कार्तिक मास में आयोजित होने वाले कुंभ के अवसर पर आध्यात्मिक धरातल पर सांस्कृतिक चेतना एवं वैश्विक शांति हेतु अपनाए जाने वाले पूर्व की भांति कार्यक्रमों को भव्यता पूर्वक सजाकर मूर्त रुप दिया जाय। साथ ही साथ कुंभ महापर्व के आयोजन को लेकर आदि कुंभ स्थली सिमरिया धाम में कुंभ पुनर जागरण को अधिक से अधिक सुसज्जित ढंग से संपन्न किया जाए। जिससे बिहार कुंभ पर्व विश्व मानस पटल पर आकर्षण का केंद्र हो।

अखिल भारतीय सर्वमंगला केन्द्रीय समिति की एक अहम बैठक सम्पन्न 2इस दौरान परिक्रमा और पवित्र स्नान निश्चित तिथि को संपन्न हो इस पर भी गहन चिंतन हुई। इस अवसर पर रवीन्द्र ब्रह्मचारी, समिति के महासचिव राजकिशोर सिंह,सचिव दिनेश सिंह, घनश्याम झा ,नवीन सिंह,समिति की अध्यक्षा उषा रानी, मीडिया प्रभारी नीलमणि, प्रो प्रेम, सुशील चौधरी, राजीव कुमार, सत्यानंद,विनय झा, निपेन्द्र सिंह, मंजू देवी, अरविंद चौधरी, राम झा,श्याम झा सहित अन्य उपस्थित थे।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article