भगवानपुर प्रखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण को ले विशेष शिविर का आयोजन

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर शनिवार को  प्रखंड के सभी बूथ पर मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी द्वारा विशेष कैंप का आयोजन किया गया। इसमें छूटे हुए सभी मतदाताओं का नाम जोड़ने के लिए फॉर्म 6, मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं का नाम हटाने के लिए फॉर्म 7 एवं नाम, आयु, पता आदि सुधार के लिए फॉर्म 8 प्राप्त किया गया।

विशेष कैंप का आयोजन 24 नवंबर को भी किया जाएगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी धर्मवीर कुमार प्रभाकर ने बताया कि इसके अलावा नाम जोड़ने हटाने और सुधार करने के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन वोटर हेल्पलाइन या एनवीएसवी पोर्टल से भी आवेदन किया जा सकता है।

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने रसलपुर,मेहदौली, चंदौर व बनवारीपुर पंचायत के विभिन्न बूथों का अनुश्रवण किया।मौके पर बीएलओ अनिल रजक,अरविंद पासवान,जय प्रकाश साह आदि मौजूद थे।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article