समस्तीपुर: बिना निबंधन चल रहे निजी अस्पतालों पर प्रशासन का शिकंजा, अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्र सील

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर जिले में बिना निबंधन के चल रहे निजी अस्पताल की खबर लगातार डीएनबी भारत ने प्रमुखता से दिखाई थी इसी कड़ी में शहर के विभिन्न अस्पतालों में सदर एसडीओ राकेश कुमार ने छापेमारी करते हुए जिले के कल्याणपुर में 2 ऑपरेशन थिएटर और चकनूर रोड धरमपुर स्थित एक निजी अस्पताल में सदर एसडीओ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर औचक छापेमारी की।

जांच के दौरान अस्पताल में कई अनियमितताएं सामने आईं। टीम ने अस्पताल प्रबंधन से क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के तहत निबंधन सहित जरूरी दस्तावेज मांगे, लेकिन संचालक कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। स्वास्थ्य विभाग की आधिकारिक सूची में भी अस्पताल का रिकॉर्ड नहीं मिलने की बात सामने आई।

समस्तीपुर: बिना निबंधन चल रहे निजी अस्पतालों पर प्रशासन का शिकंजा, अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्र सील 2कार्रवाई के दौरान अस्पताल के ठीक सामने संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्र की भी जांच की गई। जांच में केंद्र के संचालन से संबंधित जरूरी अनुमति और मानकों का पालन नहीं पाया गया। इसके बाद प्रशासन ने अल्ट्रासाउंड केंद्र को तत्काल बंद कराकर मौके पर ताला जड़ दिया।

Share This Article