मानोपुर हत्याकांड का फरार मुख्य आरोपी तेलंगाना से गिरफ्तार; 19 माह की मासूम की हत्या का है आरोप

DNB Bharat Desk

भगवानपुर| मानोपुर हत्याकांड के फरार आरोपी को पुलिस ने तेलंगाना राज्य के निज़ामाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मानोपुर निवासी इंद्रदेव महतो उर्फ रुदल महतो के पुत्र छोटू कुमार के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

बताया गया कि पिछले वर्ष मानोपुर में 19 माह की एक अबोध बच्ची की गोली मारकर हत्या के मामले में छोटू कुमार नामजद आरोपी था। घटना के बाद से वह फरार चल रहा था।

पुलिस को गुप्त सूचना मिलने पर टीम ने तेलंगाना पहुंचकर कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार किया।गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

Share This Article