एससी-एसटी कांड के फरार आरोपी को भगवानपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

बेगूसराय के भगवानपुर थाना पुलिस ने एससी-एसटी कांड के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बेगूसराय भेज दिया है।

थानाध्यक्ष ऋषिकांत कुमार ने बताया कि थाना कांड संख्या 154/26 में नामजद आरोपी खखना गांव वार्ड संख्या-5 निवासी गण्डौरी तांती के पुत्र विकास तांती की पुलिस को लंबे समय से तलाश थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बखरी थाना क्षेत्र के घाघरा गांव में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए व्यवहार न्यायालय, बेगूसराय भेज दिया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की गई।

भगवानपुर पुलिस ने कहा कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Share This Article