डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय जिले के भगवानपुर संजात पथ पर ताजपुर दो बटीया के समीप गत 8 मई को बोरे में बंद लाश को ठिकाना लगाने के उद्देश्य से प्रयुक्त टाटा पंच गाड़ी B R 33B J-4752 को पुलिस ने बरामद कर लिया।थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि घटना के बाद थाना में प्रतिनियुक्ति एसआई शोभा कुमारी, अभिषेक कुमार रंजन एवं एएस आई अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।
टीम ने काफी खोजबीन करते हुए जगह जगह छापेमारी की. लेकिन सफलता नहीं मिल सकी. वही गुप्त सूचना के आधार पर समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के पतेलिया पंचायत के बदिया गांव में छापेमारी कर आखिर वो गाड़ी को बरामद कर लिया. उन्होंने बताया कि घटना में शामिल लोगों को चिन्हित कर गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- Sponsored Ads-

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट
- Sponsored Ads-
