तेघड़ा प्रखंड के पिढौली में जीविका दीदियों के द्वारा आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में भाग लिया
मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी भी शामिल रहे ।

डीएनबी भारत डेस्क
अपने एक दिवसीय कार्यक्रम के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बेगूसराय पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। तेघड़ा अनुमंडल में आयोजित इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हेलीकॉप्टर से तेघड़ा अनुमंडलीय ग्राउंड में उतरे, तत्पश्चात वह सड़क मार्ग से तेघरा प्रखंड के बरौनी स्थित खेल गांव यमुना भगत स्टेडियम गए। जहां उन्होंने खेलो इंडिया यूथ गेम के तहत आयोजित फुटबाल मैच का भी लुत्फ उठाया तथा खिलाड़ियों से भी मुलाकात की। साथ ही साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जमुना भगत स्टेडियम का भी अवलोकन किया।

इस दौड़े में मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी भी शामिल रहे । तत्पश्चात वह पुनः तेघड़ा प्रखंड के पिढौली पहुंचे जहां जीविका दीदियों के द्वारा आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान जीविका दीदियों ने हस्त निर्मित विभिन्न प्रकार के वस्तुओं का स्टाल भी लगाया था जिसका मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने कहीं भी संबोधन नहीं दिया और ना ही किसी तरह का बयान दिया और पुनः वापस चले गए।

लेकिन लोगों के बीच एक उम्मीद जगी है कि मुख्यमंत्री के द्वारा खेल को लेकर गंभीरता दिखाई जा रही है साथ ही साथ खेल मैदान का अवलोकन किया गया है तो आने वाले दिनों में स्टेडियम की रूपरेखा भी बदलेगी। जदयू विधायक राजकुमार सिंह ने कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विकास पुरुष के रूप में जाने जाते हैं और उनका यही सिस्टम है कि वह विकास के तमाम बातों को ध्यान में रखते हैं और लोगों से संवाद भी करते हैं। अभी खेल की तरफ भी बिहार सरकार पूरी तरह गंभीर है और इसको लेकर आने वाले दिनों में बिहार को कई सौगात भी मिलने वाली है ।
डीएनबी भारत डेस्क