सुशासन दिवस की पूर्व संध्या पर नीतीशमय हुआ नालंदा, जेडीयू कार्यकर्ताओं ने दीप जलाकर मनाया दीपोत्सव

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-

सुशासन दिवस की पूर्व संध्या पर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में जदयू कार्यकर्ताओं ने दीपोत्सव मनाकर पूरे माहौल को नीतीशमय बना दिया।

बिहारशरीफ के अस्पताल चौराहा स्थित जदयू कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने दीप जलाकर दीपावली मनाई और नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल को सुशासन का प्रतीक बताया।इस मौके पर जदयू एमएलसी रीना यादव ने कहा कि जिस तरह भगवान राम ने रावण के आतंक का अंत कर रामराज की स्थापना की थी, 

सुशासन दिवस की पूर्व संध्या पर नीतीशमय हुआ नालंदा, जेडीयू कार्यकर्ताओं ने दीप जलाकर मनाया दीपोत्सव 2उसी तरह 24 नवंबर 2005 को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार ने बिहार को जंगलराज, भ्रष्टाचार और अराजकता से मुक्ति दिलाने का काम किया। उन्होंने कहा कि राम के अयोध्या लौटने पर जिस तरह दीप जलाकर खुशियां मनाई गई थीं, उसी उत्साह के साथ कार्यकर्ता सुशासन दिवस मना रहे हैं।

सुशासन दिवस की पूर्व संध्या पर नीतीशमय हुआ नालंदा, जेडीयू कार्यकर्ताओं ने दीप जलाकर मनाया दीपोत्सव 3वहीं जदयू नेता रंजीत कुमार ने नीतीश कुमार को बिहार का विश्वकर्मा बताते हुए कहा कि उनके विकास कार्यों का संदेश घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार जैसे ईमानदार नेता का कोई जोड़ नहीं है। नीतीश कुमार ने विश्वकर्मा स्वरूप बनकर बिहार के विकास करने का काम किया।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article