डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर। बिहारदूत मिडिया प्रेजेंटेशन के द्वारा बिहार उत्कर्ष सम्मान एवं संवाद “बात बिहार की” के कार्यक्रम को लेकर पटना के संजीवनी आई हॉस्पिटल सभागार, किदवईपुरी में आयोजित की गई। जिसमें बिहार प्रदेश के विकास समाजसेवा, शिक्षा, स्वास्थ, उद्योग, संस्कृति, कृषि एवं पत्रकारिता क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले को समूचे बिहार से 50 व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

जिसमें समस्तीपुर जिला से हसनपुर के पत्रकार संजय भारती को निष्पक्ष पत्रकारिता को लेकर संस्थान के द्वारा अंगवस्त्र मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित कर संस्थान की ओर से उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी गई। सम्मानित किए जाने को लेकर पत्रकार संजय भारती ने बिहारदूत मीडिया को आभार व्यक्त किया।
मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व डीजीपी आलोक राज, डॉ. सुनील कुमार सिंह, संजय वर्मा, गौतम मयंक, मंगलेश तिवारी, अविनाश कुमार सिंह, सत्यम कुमार आदि मौजूद रहे।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट